फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीबी साइकिल चैलेंज रैली ग्वालदम पहुंची

Sun, 10 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड एमटीबी साइकिल चैलेंज रैली की टीम रविवार को ग्वालदम पहुंची। यहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षित उत्तराखंड व प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित हिमालयन साइकिल रैली का आगाज आठ अप्रैल को नैनीताल से हुआ था।
विज्ञापन


16 अप्रैल को मसूरी में रैली का समापन होगा। साइकिल रैली के ग्वालदम पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य भावना रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य कला देवी, ग्राम प्रधान ग्वालदम मीनू टम्टा, खिलाप सिंह और हरीश चंद्र आदि ने भव्य स्वागत किया।

वहीं 11 अप्रैल को उत्तराखंड हिमालयन एमटीबी चैलेंज साइकिल रैली रुद्रप्रयाग पहुंचेगी। रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी डा. राघव लंगर रैली को हरी झंडी दिखाकर नई टिहरी के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें