फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सांसद बलूनी ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

Wed, 27 Aug 2025 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास 400 मीटर तक निर्माण पर लगी पाबंदी से लोग हैं परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। बीते सोमवार को थराली दौरे से लौटते हुए नगर में कार्यकर्ताओं ने सांसद अनिल बलूनी को समस्याएं बताईं। इस पर गढ़वाल सांसद ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। ऐसे में स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं हल होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को बताया कि रेलवे विकास निगम ने रेल लाइन के दोनों ओर 400 मीटर तक निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही हवाई पट्टी की चहारदीवारी होने से यहां काश्तकारों के लिए अपने खेतों में आने जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। इस पर सांसद अनिल बलूनी ने मौके से ही रेलवे अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की। इसके बाद कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रतिबंध जैसा कोई नियम नहीं है। यदि विशेष परिस्थितियों में यदि ऐसा होगा भी तो इसके मानकों को कम किया जाएगा। वहीं हवाई पट्टी के नीचे अंडर पास बनाए जाने पर भी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया। सांसद से मुलाकात करने वालों में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह नेगी, पालिका सभासद चैतन्य बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, प्रकाश शैली, राजेश खत्री, ईश्वर नेगी, रंजन नेगी और कमलानंद बहुगुणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें