ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के अंतिम स्टेशन सिवाई के ग्रामीणों ने जमीन का उचित मुआवजा नहीं देने पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सिवाई और लंगाली के ग्रामीणों ने अपनी खेती की जमीन रेल लाइन निर्माण के लिए दे दी, लेकिन उचित मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने उचित मुआवजा न देने पर आंदोलन करने और रेल निर्माण का काम रोक देने की चेतावनी दी।
रेलवे प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार ने उन्हें 40 हजार रुपये के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिया है, जबकि अन्य जगहों पर मुआवजा इससे कई गुना अधिक दिया गया। ग्रामीणों के पास आजीविका के लिए उनकी जमीन ही थी, जो अब रेलवे स्टेशन के निर्माण में चली गई है। वह अपनी समस्या को लेकर 2016 से संघर्ष कर रहे हैं। कई बार सीएम से गुहार लगा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। संवाद