आराध्य मां नंदा की डोली मंगलवार को रात्रि प्रवास के लिए सूना और खुनाणा गांव पहुंची। श्रद्धालुओं ने मां नंदा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
मंगलवार को सुबह बधाण की मां नंदा की पूजा डुंगरी गांव और दशोली की मां नंदा की पूजा लुणतरा गांव में हुई। ध्याणियों और भक्तगणों ने अपनी आराध्य देवियों को शृंगार सामग्री भेंट की। भक्तों को दर्शन देने के बाद सुबह दस बजे बधाण की मां नंदा सूना गांव और दशोली की मांग नंदा खुनाणा गांव पहुंची। यात्रा के साथ पंडित आचार्य मंशाराम गौड़, उमेश चंद्र गौड़, दिनेश गौड़, राजेंद्र प्रसाद, बच्चीराम, राजेंद्र प्रसाद चल रहे हैं। कई जगहों पर पैदल रास्ते आपदा से खस्ताहालत में हैं, जिससे यात्रा संचालन में दिक्कतें आ रही हैं।