फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेड़ा और उस्तोली गांव पहुंची मां नंदा की डोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां विभिन्न गांवों से होते हुए बृहस्पतिवार को रात्रि प्रवास के लिए कमेड़ा और उस्तोली गांव पहुंचीं। यहां श्रद्धालुओं ने मां नंदा की डोली का भव्य स्वागत किया। भक्तों ने मां नंदा की पूजा-अर्चना कर परिवारों की कुशलता की कामना की। दशोली की मां नंदा की जाखणी गांव में विशेष पूजाएं हुईं। इसके बाद गांव की ध्यायिणों ने माता को शृंगार सामग्री भेंट की। सुबह नौ बजे माता की डोली ने गांव-गांव भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। जबकि बधाण की मां नंदा की डोली मथकोट गांव से धरगांव के शिव मंदिर पहुंची। यहां आचार्य ब्राह्मणों ने भोलेनाथ और मां नंदा की पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को बधाण की मां नंदा सरपानी गांव से लांखी होते हुए रात्रि प्रवास के लिए भेंटी गांव पहुंचेगी, जबकि दशोली की मां नंदा कमेड़ा, खड़गोली, बनाला गांव होते हुए गंडासू गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें