फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 13 वर्ष बाद मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा शुरू

Thu, 02 Oct 2025 07:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


मायके सरमोला रवाना हुई डोली, नौ माह तक करेंगी भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। 27 गांवों की आराध्य देवी जिलासू की चंडिका देवी ने 13 साल बाद श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। नौ दिवसीय अनुष्ठान के बाद देवी ने दर्शन दिए और देवी अपने मायके के गांव सरमोला के लिए रवाना हुईं। इसके साथ ही देवी की नौ माह की दिवारा यात्रा भी शुरू हो गई है। अब नौ माह तक देवी चंडिका अपने ध्याणियों और अन्य गांवों का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन

जिलासू में गंगनाली क्षेत्र के 27 गांवों की अराध्य देवी चंडिका का मंदिर है। हर बारह साल में देवी सुख शांति और ध्याणियों से मिलने के लिए दिवारा यात्रा पर जाती हैं। इस बार यह यात्रा 13 साल बाद हो रही है जिसके लिए बीते 23 सितंबर को देवी चंडिका अपने सिवाई स्थित बनातोली पहुंचीं। यहां नौ दिनों तक पूजा और अनुष्ठान के बाद बृहस्पतिवार दोपहर को देवी बनातोली के गर्भगृह से बाहर आईं। स्नान की परंपरा के निर्वहन के बाद गांव में चंडिका का अन्य देवी देवताओं से मिलन हुआ। इस दौरान देवनृत्य और ऐरवालों का नृत्य हुआ। महिलाओं ने देवी के जागर गाए जिसके बाद देवी अपने मायके के गांव सरमोला के लिए रवाना हुईं। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष दिलबर चौहान ने बताया कि दिवारा यात्रा के तहत देवी सरमोला में दो दिनों तक प्रवास करेंगी। इसके बाद 27 गांवों का भ्रमण होगा। इस दौरान दिवारा यात्रा समिति के सचिव ईश्वरी राणा, राजा चौहान, गिरीश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें