फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खोला गांव पहुंची मां चंडिका देवी की डोली

Thu, 07 Nov 2024 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी सिमली की देवरा यात्रा बृहस्पतिवार को नाकोट गांव से रात्रि प्रवास के लिए खोला गांव पहुंची। प्रातः आचार्यों ने माता चंडिका की पूजा की। तत्पश्चात मां चंडिका ने नाकोट गांव के पौराणिक देवराड़ी माता के मंदिर में जाकर अपनी बहन को वस्त्र और आभूषण अर्पित किए। इसके बाद यात्रा दोपहर को नाकोट, थाला, खलतोली आदि गांवों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए खोला गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ मां चंडिका का स्वागत किया। इस मौके पर अनिल डिमरी, विनोद खंडूड़ी, आशीष डिमरी, महेश खंडूड़ी, नंदन सिंह, गोपाल सिंह और धन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें