पीपलकोटी क्षेत्र के गुलनियाला गांव के लिए जातीं मां अनसूया की डोली।
- फोटो : GOPESHWAR
संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा स्यूंण, बेमरु और गुनियाला गांव का भ्रमण करने के बाद रात्रि प्रवास के लिए सुरेंडा गांव पहुंची। गांव में माता की डोली पहुंचने पर भक्तों और ध्याणियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भक्तों ने कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया।
माता की दिवारा यात्रा में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। स्यूंण-बेमरु क्षेत्र में पड़ रही ठंड के बावजूद भक्तगण यात्रा में शामिल हो रहे हैं। ध्याणियों और ग्रामीणों द्वारा माता को नए अनाज का भोग लगाया जा रहा है। इस मौके पर तीर्थपुरोहित बलराम तिवारी, यात्रा के महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, पुजारी प्रवीण सेमवाल, विकास, कुंवर सिंह, शिशुपाल सिंह, नीरज, विजय सती, अनुज, मुकेश, प्रभात, विनोद, सुनील, दर्शन, पंकज, अंकुश, विक्की, आशीष, अजय, विजय, ताजवर आदि मौजूद थे।