फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोसी गांव पहुंची माता अनसूया की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा बुधवार को हेलंग के समीप बरोसी गांव पहुंची। यहां देवी भक्तों ने माता अनसूया का भव्य स्वागत किया। ध्याणियों ने मांगल गीत गाकर माता अनसूया का आह्वान किया और शृंगार सामग्री भेंट की।
विज्ञापन

बुधवार को पैनी गांव में माता अनसूया की विशेष पूजा हुई। सुबह दस बजे बाल भोग लगने के बाद पूर्वाह्न ग्यारह बजे अपनी ध्याणियों से विदा लेकर माता अनसूया ने बरोसी गांव के लिए प्रस्थान किया। माता की डोली रात्रि प्रवास के लिए बरोसी गांव पहुंची। यहां लोगों ने माता अनसूया का फूल-मालाओं और अक्षत से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के प्रबंधक हरेंद्र सिंह बिष्ट, जयकृष्ण मैठाणी, पुजारी बलराम तिवारी, मदन प्रसाद सेमवाल, विक्की, नीरज, प्रभात, आशीष और अज्जू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें