राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा की ओर से 18 दिसंबर को कर्णप्रयाग में प्रस्तावित पेंशन हुंकार रैली में प्रदेश से पांच हजार से अधिक कर्मचारी शिरकत करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय, प्रांतीय और दोनों मंडलों के पदाधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण और महासचिव सतीश कुमार ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) से लाभान्वित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक भी हुंकार रैली में आकर मोर्चा को समर्थन देंगे। रैली प्रांतीय स्तर की होगी। रैली के सफल आयोजन को लेकर ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। संकुल स्तर पर टीमें गठित कर जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि रैली में सेवानिवृत्त कर्मचारी भी शामिल होकर समर्थन देंगे। रैली में प्रदेश पूरे प्रदेश से पांच हजार से अधिक कर्मचारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर दिया है।