फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 30 से अधिक लोगों ने सहकार भारती की सदस्यता ली

Sat, 14 Feb 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
संगठन सहकार भारती की हुई बैठक, आर्थिक स्वावलंबन पर हुई चर्चा
विज्ञापन

गौचर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख संगठन सहकार भारती की ओर से आयोजित कार्यशाला में नागरिकों के आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। संगठन के मूल मंत्र बिना संस्कार नहीं सहकार को अपनाते हुए करीब 30 से अधिक लोगों ने सहकार भारती की सदस्यता ली। सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 1978 से इस संगठन द्वारा भारत में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने की पहल के साथ ही नागरिकों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ब्लाक अध्यक्ष काजल भंडारी ने बताया कि इसका लक्ष्य सहकारी समितियों का प्रचार, कौशल विकास, प्रशिक्षण, उत्पादकता में वृद्धि, लोगों की आय बढ़ाना, वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना, बाजार नेटवर्क बढ़ाना और हर स्तर पर परस्पर सहयोग बनाए रखना है। कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रमुख मनीराम नौटियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, पंकज भंडारी, जानकी डिमरी, राजेश्वरी देवी, हेमलता, रश्मि, सरोजनी भंडारी, जयंती देवी, आशा, कविता चंदोला आदि मौजूद थे। संवादजारी-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें