फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 200 से अधिक ने किया रन फाॅर यूनिटी में प्रतिभाग

Tue, 29 Oct 2024 07:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

31 को दिवाली के कारण पहले ही मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय एकता दिवस पर खेल मैदान में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं विकास भवन में कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। दीपावली के कारण इसका आयोजन मंगलवार को किया गया जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वहीं पुलिस के जवानों ने मार्च मास्ट निकाला। समापन पर महिला व पुरुष वर्ग के 10-10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार, वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, पुलिस अधिकारी एलएम जखमोला, केसी पंत, तनवीर अहमद, पृथ्वी रावत, जयदीप झिंक्वाण और कमल किशोर आदि मौजूद रहे। वहीं रुद्रप्रयाग में जिला मुख्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस कार्यालय से गुलाबराय मैदान तक हुई दौड़ में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने प्रतिभाग किया। पुलिस लाइन रतूड़ा में भी रन फॉर यूनिटी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें