फोटो
गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दूसरे चरण में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पहली बार अक्तूबर माह के अंत तक भी प्रतिदिन दस हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर रहे हैं। अब तक 21,25,660 श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को भी 12,063 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। संवाद