फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: घरों से सामान उठा ले जा रहे बंदर

Mon, 06 Apr 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बंदर राहगीरों पर झपट्टा मार रहे हैं और लोगों के घरों में घुसकर खाद्यान्न सामग्री को भी नष्ट कर रहे हैं। बस स्टेशन, मेन मार्केट, अपर बाजार, तहसील वार्ड, देवतोली, सुभाषनगर, शक्तिनगर आदि में बंदरों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। रेखा देवी ,सुनीता, आशा, मंजू का कहना है कि बंदरों के उत्पात से बच्चों को स्कूल आते-जाते समय डर लगा रहता है। मोहन, सोहन, पुष्कर राणा, मदन बिष्ट, रामबहादुर, हरिनारायण, हिरओम, आशीष ने कहा कि दुकानों से बंदर सामान उठाकर ले जा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका तथा वन विभाग से क्षेत्र में जगह-जगह पिंजरा लगाने की मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें