फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बंदरों का बना है आतंक

Mon, 18 May 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपता। राजकीय इंटर कॉलेज कांडई दशज्यूला में इन दिनों बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदरों के झुंड स्कूल परिसर से लेकर रास्ते तक डेरा डाले हुए हैं जिससे छात्रों और शिक्षकों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थिति यह कि अब अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। विद्यालय में सबसे बड़ी समस्या मध्याह्न भोजन के समय आ रही है जैसे ही बच्चों को भोजन परोसा जाता है, बंदरों के झुंड उन पर झपट पड़ते हैं। बंदर बच्चों के हाथों से बिस्किट आदि सामग्री को भी छीन रहे हैं जिससे हर समय किसी बड़ी अनहोनी का खतरा बना रहता है। अभिभावकों ने वन विभाग और शिक्षा विभाग दोनों से छात्रहित में जल्द से जल्द बंदरों से निजात दिलाने की मांग की। पीटीए अध्यक्ष सतवीर सिंह जग्गी ने बताया कि वन विभाग और स्थानीय प्रशासन को जल्द ही स्कूल परिसर में पिंजरे लगाकर बंदरों को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ना चाहिए, ताकि बच्चे सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो जिम्मेदार विभाग के खिलाफ धरना देने को मजबूर होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें