फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने गांवों में रोंदी फसल, काश्तकारों की मेहनत पर फेरा पानी

विज्ञापन
कर्णप्रयाग के गिरसा गांव मे जंगली सूअरों ने यूं की कास्तकारों की खेती बर्बाद। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
आदिबदरी, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और थराली तहसीलों में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग जंगली जानवरों से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों ने खेतों में बोई फसलों को बर्बाद कर दिया है। कई बार वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी बंदरों और सूअरों को पकड़ने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। गांवों में लोग बंदरों के डर से छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर फसलों को जंगली जानवरों से नहीं बचाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

फलोटा, ग्वाड़, डिम्मर, गिरसा, जिलासू, स्वर्का, मैखुरा, धल, कांचुला, सिलंगी, कंडारा, उमट्टा, बरसाली, नाकोट, सिमली, नौटी, छांतोली और कनोठ आदि गांवों में इन दिनों धान, मंड़ुवा, झंगोरा, उड़द, तोर आदि की फसलें उगाई हैं। राजेंद्र, रणबीर, नीरज, राकेश, पवन, गोपी, प्रणवेंद्र, सुरेश, आशुतोष आदि ने कहा कि काश्तकारों ने गर्मियों में मुश्किल से फसलों को उगाया अब बंदर और जंगली सूअर उन्हें बर्बाद कर रहे हैं। रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि गांवों में बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें