फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणबगड़ में पहुंचा मोबाइल एटीएम वाहन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग एसबीआई में लेन देन के लिए लाइन पर लगे लोग। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा प्रदान करने के लिए चमोली जिला सहकारी बैंक ने मोबाइल एटीएम सेवा शुरू कर दी है। नारायणबगड़ क्षेत्र में एटीएम वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और एटीएम से पैसे भी निकाले। ग्रामीणों ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बाजार नहीं जा पा रहे हैं। बुधवार को नारायणबगड़, परखाल, चल्यापानी, चोपता, रैंस के एटीएम कार्डधारकों ने एटीएम मशीन से धनराशि निकाली। प्रमुख यशपाल नेगी, भाजपा जिलामंत्री दलीप नेगी, कमलेश सती, रक्षित सती ने कहा कि इससे क्षेत्र के दूरदराज के ग्रामीणों को उनके घर पर ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी। संवाद
विज्ञापन

बीएसएनएल की संचार सेवा ठप
आदिबदरी। क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव तल्ला व मल्ला चोरड़ा, छिमटा, चुरमुटी में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी न होने के कारण लोग अपने परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह नेगी ने नाराजगी जताकर कहा कि उनके गांव के कई लोग लॉकडाउन के चलते बाहर फंसे हुए हैं। ऐसे में वे अपने परिजनों से बात नहीं कर पा रहे हैं। बताया कि एक महीने से शिकायत करने के बाद भी बीएसएनएल कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बीएसएनएल के जेटीओ विनय भट्ट ने कहा कि टावर का सिग्नल डॉउन होने से समस्या हुई है। सहारनपुर से टावर एंटीना ठीक करने वाले को बुलाया गया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद

नारायणबगड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचा मोबाइल एटीएम वाहन।- फोटो : KARNPRYAG

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें