फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मो. अरहम ने फुटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

Fri, 23 May 2025 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली के मो. अरहम ने फुटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई। उनकी टीम फुटबाल लीग के दूसरे चरण में क्वालीफाई कर गई। दूसरे चरण की प्रतियोगिताएं इस समय तमिलनाडू में खेली जा रही हैं।
विज्ञापन

मो. अरहम के पिता व कोच तनवीर अहमद ने बताया कि अरहम उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में कक्षा आठवीं का छात्र है। अरहम के बेहतर खेल को देखते हुए उसे कार्बेट फुटबाल क्लब सब जूनियर की टीम में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया। इसके बाद ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (एआईएफएफ) की ओर से सब जूनियर फुटबाल लीग आई का आयोजन स्पोर्ट्स एकेडमी रुद्रपुर में किया गया। उसके शानदार प्रदर्शन की बदौलत कार्बेट फुटबाल क्लब की टीम ने लीग के दूसरे चरण में क्वालीफाई किया। दूसरे चरण की प्रतियोगिता 14 मई से 26 मई तक तमिलनाडू में आयोजित की जा रही है। बताया कि अरहम डिफेंस (क्षेत्ररक्षण) खेलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें