विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कपीरी पट्टी के जस्यारा, कुनेथ, कंडारा, नैनीसैंण, किमोली आदि गांवों का भ्रमण कर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने कर्णप्रयाग-नैैनीसैंण व धारड़ुंग्री-मैखुरा मार्ग दुरुस्त करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि कर्णप्रयाग-नैनीसैंण सड़क कपीरी पट्टी के 50 से अधिक गांवों का मुख्य मार्ग है। इसी सड़क से लोग अपने काम के लिए तहसील व जिला मुख्यालय जाते हैं, लेकिन बरसात के दौरान कई जगहों पर मलबा पत्थर आने से मुश्किल से आवाजाही होती है। ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने, बरसात में क्षतिग्रस्त पैदल रास्तों को सुधारने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, ग्रामीण मंडल महामंत्री राकेश नेगी, विक्रम मिंगवाल, बृजेश बिष्ट, नीलम जुयाल, जयकृत सिंह, विजय कुमार, देवी भंडारी, दिगंबर रावत और रमेश भंडारी मौजूद थे।