पिंडर घाटी के बाजार में विधायक निधि से सोलर लाइटें लगाई जा रही हैं। देवाल बाजार में पांच लाख की लागत से 36 सोलर लाइट लगाई गई हैं। सावन के पहले सोमवार को सोलर लाइट का शुभारंभ देवाल बाजार से किया गया। विधायक मुन्नी देवी शाह ने सोलर लाइट का शुभारंभ करने के बाद ब्लाक सभागार में वर्चुअल रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने हर कार्यकर्ता को वर्चुअल रैली से जोड़ने की अपील की। ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू ने वर्चुअल रैली को सफल बनाने व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मार्ग पर चलने की अपील की। इसके बाद पौधरोपण भी किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शीतल गड़िया, महामंत्री उमेश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि व व्यापार संघ अध्यक्ष केडी मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर बिष्ट, जिपंस कृष्णा बिष्ट, नंदी कुनियाल, मंजू परिहार, जीवन मिश्रा, श्याम पंत, हीरा सिंह, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।