फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने कालेज को दिये कंप्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को थराली विधायक भूपालराम टम्टा मैन, केरा, डुंग्री, रतगांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद राइंका गेरूड़ पहुंचे। यहां आयोजित एक समारोह में उन्होंने विद्यालय को कंप्यूटर और प्रिंटर भेंट किए। उन्होंने कहा कि आज के युग में बचपन से ही बच्चों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी है। ग्रामीणों ने कहा कि थराली-घाट मार्ग का अतिशीघ्र निर्माण किया जाए, जिस पर विधायक ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है इस पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। विधायक ने कहा कि उनकी सभी परेशानियों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, जिपंस देवी जोशी, कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह, बीपी फरस्वाण, मोहन सिंह, अभिषेक मिश्रा, योगी रावत, दिगंबर प्रसाद, दीपा मिश्रा थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें