फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर माने, धरना स्थगित

Tue, 26 Jul 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
नारायणबगड़ में कौब के ग्रामीणों से वार्ता करते विधायक जीतराम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीईओ के आश्वासन के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर कौब के ग्रामीणों मंगलवार को भी धरना दिया। इस दौरान शाम करीब चार बजे थराली विधायक डा. जीतराम ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों आश्वस्त किया कि दस -दस दिनों के लिए शिक्षक स्कूल में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

 राजकीय इंटर कालेज कौब में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते आ रहे है।

ग्रामीणों और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बीईओ कार्यालय पर धरना दिया था। जिस पर अधिकारियों द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर स्कूल में शिक्षक भेजने की बात कही। लेकिन मंगलवार को स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर ग्रामीण ने फिर बीईओ कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया।

विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित किया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान मगन लाल कौबियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता नेगी, पीटीए अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, एनडी सती, भगवती काला, मनवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें