व्यापारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर गढ़वाल राइफल्स के लापता जवान हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी को शीघ्र तलाश कराने की मांग की। ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि कश्मीर के गुलमर्ग में ड्यूटी के दौरान राजेंद्र आठ जनवरी को लापता हो गए थे। सरकार अपने स्तर से प्रयास कर जवान की शीघ्र खोज करे। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश, ब्लॉक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, तहसील अध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री, जिला उपाध्यक्ष महिधर पंत, जिला संगठन मंत्री कुंवर सिंह चौधरी, बीबीएस असवाल, विक्रम नेगी, रमेश चौधरी, संतोष चौधरी, खेमराज सिंह सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।
आदिबदरी। पज्याणा गांव के सैनिक राजेंद्र सिंह के अभी तक न मिलने पर चांदपुरगढ़ी गौरव सेनानी संगठन आदिबदरी ने चिंता जताई। गौरव सेनानी संगठन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री व सेना के उच्च पदाधिकारियों को पत्र भेजा। उन्होंने सैनिक की खोज के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने की मांग की। सिलपाटा विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विशन सिंह नेगी ने कहा कि गांव में उनके भाई व परिजन एक पखवाड़े से चिंतित हैं। कलम कोहली, संतराम, गजपाल राम, नरेश बरमोला, बलवंत भंडारी ने चेतावनी दी यदि शीघ्र राजेंद्र सिंह को नहीं खोजा गया तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।