फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले के 111 केंद्रों पर शुरु हुईं छूटी बोर्ड परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले में 111 परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा के तहत छूटे विषयों की परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। सोमवार को इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान का पेपर हुआ। परीक्षा केंद्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए परीक्षार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनेटाइज करने के बाद ही परीक्षा केंद्रों में भेजा गया। डीएम के निर्देश पर परीक्षा शुरु होने से पूर्व परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया गया। परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में 1403 शिक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर शारीरिक दूरी के नियम का भी पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें