फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने ली चीन सीमा क्षेत्र की जानकारी

Mon, 17 Apr 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
जोशीमठ में सेना के हेलीपेड से औली के लिए रवाना होते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजीजू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को औली पहुंचकर आईटीबीपी, सेना के अधिकारी व जवानों के साथ बैठक कर चीन सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। शाम को उन्होंने औली की वादियों का दीदार भी किया। मंगलवार को वह चीन सीमा में आईटीबीपी की रिमखिम और लपथल चौकी का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू सोमवार को एमआई-17 से दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जोशीमठ में सेना के हेलीपैड पर पहुंचे। यहां सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वह औली पहुंचे और औली में सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों के साथ बैठक कर सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। रात्रि विश्राम के लिए वे औली स्थित आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में ठहरे।

डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मंगलवार को गृह राज्यमंत्री आईटीबीपी की चौकी रिमखिम और लपथल का निरीक्षण कर अधिकारियों और जवानों के साथ कुछ देर तक वार्ता करेंगे। इस मौके पर आईटीबीपी प्रथम वाहिनी के कमांडेंट पीके तिवारी, उप-जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, सांसद प्रतिनिधि राकेश भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें