फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने किया उर्गम घाटी के गांवों का भ्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शनिवार को सुदूरवर्ती उर्गम घाटी के गांवों का भ्रमण किया। साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रभारी मंत्री ने उर्गम घाटी में देवग्राम, उर्गम बड़गिंडा, ल्यारी, थेंणा, भेंटा, भर्की और सलना गांवों का दौरा कर ग्रामीणों का हालचाल पूछा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी भेंटकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि इन दिनों कोरोना के साथ ही वायरल का प्रकोप भी है। उन्होंने गांव के सभी ग्रामीणों को कोरोना टेस्ट करने के लिए भी कहा, जिससे बीमारी का सही पता लग सके और उचित इलाज हो सके। उन्होंने स्वास्थ्य कार्मिकों को कोरोना जांच बढ़ाने और हर जरूरतमंद तक औषधि किट उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने उर्गम घाटी के गांवों के निचले हिस्से में हो रहे भूस्खलन का जायजा भी लिया और ग्रामीणों को आपदा क्षेत्र के ट्रीटमेंट का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, सांसद प्रतिनिधि किशोर पंवार, मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सती, राजेंद्र सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, विजय सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें