फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सीमांकन के पिंडर नदी में हो रहा खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडर नदी में शासन की ओर से आवंटित खनन के लिए जारी पट्टों पर पट्टाधारक बिना सीमांकन के ही खनन करने में लगे हैं।
विज्ञापन

13 मार्च को पिंडर नदी में तीन जगहों पर रिवर ट्रेनिंग के तहत टेंडर जारी हुए थे। इस पर तत्काल ही खनन होना था, लेकिन इसी बीच कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन होने से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लॉकडाउन के दूसरे चरण में राज्य सरकार ने ग्रीन जोन के जिलों में कुछ शर्तों के साथ खनन की अनुमति दे दी। इसी के तहत अब नगर कोटियाणा और कुलसारी मल्ला बगड़ में बिना सीमांकन के ही मशीनें पिंडर नदी में उतार दी गईं हैं। पिंडर नदी में पोकलैंड मशीनों के उतरने से जिन काश्तकारों की भूमि इस खनन क्षेत्र के पास हैं उन्हें भूमि धंसाव और कृषि भूमि नुकसान की आशंका बनी है। उपजिलाधिकारी थराली किशन सिंह नेगी का कहना है कि अभी आरबीएम निकासी के आदेश जारी नहीं हुए हैं, जल्द ही सीमांकन कर आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें