फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों ने खेती को बनाया रोजगार का जरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोल घाटी के प्रवासियों ने बंजर जमीन को आबाद किया और सब्जी उगाकर उसे रोजगार का जरिया बनाया। लॉकडाउन के दौरान जो प्रवासी युवा अप्रैल और मई में घर लौटे थे उन्होंने अपने गांव में पुश्तैनी भूमि को खोदकर समतलीकरण किया व शिमला मिर्च, बैंगन, आलू, टमाटर, करेले, लौकी, मूली, कद्दू आदि की सब्जियां उगाईं। आजीविका समन्वयक नरेश देवराड़ी ने बताया कि बूंगा गांव के नरेंद्र फरस्वाण, पृथ्वी रावत व ढूंगाखोली के चंद्रमोहन मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। लॉकडाउन के कारण काम बंद होने के बाद वह अपने गांव आ गए और खेती का काम शुरू किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें