फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी बामणी बामणी... गीत पर झूम उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का दूसरे दिन लोक गायक नवीन सेमवाल और पूनम सती के नाम रहा। उन्होंने मेरी बामणी बामणी..., नानि-नानि घिघंर की डाली धूम पता कैले तोड़दा..., मन बसीगे मेरो पिगंली साड़ी मां..., बेड़ू पाको बारामासा... और डिबुली भकम-भम सरला... सहित कई लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ भूतपूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन उमेद सिंह पंवार ने किया। इसके बाद नवीन सेमवाल और पूनम सती ने गढ़वाली गीतों की झड़ी लगा दी। लोग पंडाल में लोकगीतों पर झूमते रहे। महिला मंगल दल भेंटा की महिलाओं ने पहाड़ से हो रहे पलायन पर भावपूर्ण नाटक का मंचन किया। उसके बाद ममंद गोठिंडा की महिलाओं ने जागर गायन की शानदार प्रस्तुति दी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत और लोकनृत्य प्रस्तुति किया तो आदर्श प्राथमिक विद्यालय थराली की छात्राओं ने लोकनृत्य की प्रस्तुति की। मेले में सहायता समूहों की ओर से जैविक उत्पादों के स्टालों में लोगों ने खूब खरीदारी की। व्यापारियों ने कई स्टॉल लगाए। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गोदांबरी रावत ने कहा कि आज काश्तकारों की मेहनत को जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं, उससे किसानों का मनोबल टूट रहा है। सरकार को खेती बचाने और पलायन रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर रंगकर्मी कांति डिमरी, दीपक राज, सुरेंद्र कमांडर, प्रकाश, सावन कुमार, भूपेश, खीमानंद खंडूड़ी, सुरपाल सिंह, कुवंर रावत, हरि प्रसाद, प्रीतम सिंह, नंदू बहुगुणा, महेश उनियाल, प्रकाश चंदोला, दिगंबर खंडूड़ी, भूपेंद्र रावत, गंगा बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें