नारायणबगड़। जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह कनेरी ने गढ़वाल लोकसभा सदस्य अनिल बलूनी को ब्लॉक के दूरस्थ गांवों में संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन बीते शुक्रवार को गोपेश्वर में जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक में सौंपा गया। कनेरी ने सांसद बलूनी से किमोली और उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के भटियाणा गांव में मोबाइल टावर स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि संचार क्रांति के युग में भी ये गांव मोबाइल नेटवर्क से वंचित हैं। इससे ग्रामीणों को दैनिक जीवन में परेशानी होती है। इन गांवों में टावर लगने से बुआरकोट, बूंगा, स्वान मल्ला सहित कई अन्य गांवों को भी मोबाइल नेटवर्किंग का लाभ मिलेगा। सांसद बलूनी ने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी मौजूद रहे। संवाद