थराली। बांक के ग्रामीणों ने धीयान गदेरे में पुल निर्माण की मांग की है। ग्राम प्रधान राधा देवी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2023 में बादल फटने से धीयान गदेरे में बना पैदल पुल बह गया था जिससे गांव का संपर्क कट गया था। उसके बाद से गांव के लोग हर बरसात में यहां पर लकड़ी के डंडे डालकर आवाजाही करते हैं जो खतरनाक है। संवाद