फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पूर्व सैनिकों से की मुलाकात

Wed, 15 Apr 2026 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट लैंसडौन के लेफ्टिनेंट अतुल ठाकुर ने रानीगढ़ गौरव सैनिक संगठन कार्यालय में पूर्व सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर लैंसडौन के अधिकारियों की टीम इन दिनों अपने सहयोगी स्टाफ सहित गढ़वाल मंडल के रूटीन भ्रमण पर है। इस दौरान सेना मेडल से सम्मानित स्व. मगन सिंह की धर्मपत्नी को संगठन के अध्यक्ष वीरपाल सिंह नेगी और सैन्य अधिकारियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर मातबर सिंह कनवासी, दिलबर सिंह, शिशुपाल सगोई, देवेंद्र पंवार और गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें