ब्लाक सभागार में हुई बीडीसी बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व पेयजल मुद्दे उठे। इस दौरान क्षतिग्रस्त थराली पुल की तीन माह बाद भी मरम्मत न किए जाने पर ग्राम प्रधान सेरा विजयपुर, प्रेमबल्लभ शर्मा ने लोनिवि से जवाब मांगा। कहा कि थराली व देवाल दो ब्लाकों को जोड़ने वाले एकमात्र थराली पुल पर अभी बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। वहीं कई गांव में नलों में पानी नहीं आ रहा है। टैंकों की सफाई न होने से पानी में कीड़े आ रहे हैं। सदस्यों ने स्कूलों में कलस्टर बनाने का विरोध किया। प्रमुख कविता नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिगंबर प्रसाद, हरेंद्र सिंह, दमयंती जोशी, मंजू देवी, महिपाल सिंह, दीपा मिश्रा, बसंती देवी मौजूद रहे। संवाद