फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: परखाल पुल बंद करने के मामले में बैठक 24 को

Sun, 22 Dec 2024 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। कड़ाकोट और बधाण पट्टी के 30 से अधिक गांवों को जोड़ने वाले परखाल पुल को मरम्मत के लिए बंद किए जाने के मामले में मंगलवार 24 दिसंबर को ब्लाॅक सभागार में बैठक होगी। नायब तहसीलदार दिगंबर सिंह ने बताया कि लोनिवि तहसील मुख्यालय पर पिंडर नदी पर बने जर्जर परखाल पुल की मरम्मत के लिए पुल को तीन माह के लिए बंद करने की अनुमति जिला प्रशासन से मांगी थी लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले वैकल्पिक पुलिया बनाने के बाद पुल की मरम्मत का काम शुरू करने की मांग की है। इसके लिए 24 दिसंबर को ब्लाॅक सभागार में लोनिवि के अधिकारियों, प्रशासन, व्यापारियों और कोठली जिला पंचायत वार्ड के ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामले का हल निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें