फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निबंध में मीनाक्षी और रंगोली में रोशन की टीम जीती

Sat, 10 Oct 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को एनएसएस के तहत मेरे सपनों का भारत 2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में रोशन, स्नेहा और कुश की टीम प्रथम रही। मनीषा और दीक्षा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि स्नेहा, निर्मला और सुमित तृतीय स्थान पर रहे। प्रदेश सह-संयोजन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड के संजय रावत ने विकसित भारत का भविष्य कैसा हो विषय पर विचार रखे। राज्य मंत्री रामचन्द्र गौड़ ने विकसित भारत 2047 को ठोस विजन बनाने पर जोर दिया। प्राचार्य ने छात्रों को सर्वांगीण विकास का महत्व बताया। संवाद
विज्ञापन


गौचर में आज से शुरू होगी रामलीला
गौचर। जनकल्याण लोक सेवा समिति द्वारा आयोजित रामलीला रविवार से शुरू होगी जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार सुबह सात बजे रावल देवता और कालिंका देवी का पूजन किया जाएगा। नौ बजे रघुनाथ मंदिर से हनुमान ध्वज की शोभायात्रा निकलेगी जिसके बाद ध्वज स्थापना होगी और शाम छह बजे से रामलीला का मंचन शुरू होगा। जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि रामलीला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इस कार्यक्रम में भक्तराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जय मां संतोषी महिला संगठन, अनिशा, किशोरी लाल जागर गायक और मीनाक्षी भंडारी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें