फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माणा गांव के सौंदर्यीकरण कार्य समय पर पूरा करें : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सीमांत गांव माणा में बीएडीपी के तहत होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बहुउद्देशीय बहुमंजिला भवन की ऊपरी मंजिल निर्माण से पहले ग्रामीणों की जरूरतों को समायोजित करने को भी कहा। साथ ही भीमपुल के पास एक ध्यान केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

माणा गांव में दो करोड़ से बहुमंजिला भवन एवं पार्किंग और पार्किंग का सुदृढ़ीकरण, चार करोड़ से बहुउदेशीय हॉल एवं सामुदायिक केंद्र, 1.20 करोड़ से वसुधारा प्रपात और भीमपुल एवं आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों का सौंदर्यीकरण, 75 लाख से माणा बस स्टेशन एवं भीमपुल के पास सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना है। इसके तहत डीएम ने बदरीनाथ में माणा गांव में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने भीमपुल के पास एक ध्यान केंद्र बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कार्यदायी संस्था आरईएस के अधिशासी अभियंता अला दिया ने डीएम को कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ हंसादत्त पांडे, एसडीएम जोशीमठ अनिल चन्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें