फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हिंदी पठन प्रतियोगिता में मयंक और सृष्टि प्रथम

Fri, 15 Sep 2023 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। हिंदी दिवस सप्ताह के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गौचर में हिंदी पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में अच्छे से पढ़ने की आदत, पढ़ने की गति को विकसित करना है। इस दौरान सीनियर वर्ग में मयंक गैरोला प्रथम, अजय पंवार द्वितीय, प्रियंका फर्स्वाण तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में सृष्टि प्रथम, आराधना द्वितीय व मुकुल तृतीय रहे। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक भगत कंडवाल, प्राचार्य एलएस बर्त्वाल, आरपी मैखुरी, जीपी कपरुवाण, साहिल, सूरज और अंजलि आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें