रविवार रात को ग्वालदम से कस्बीनगर जा रही एक मैक्स तलवाड़ी के पास गुड़म में अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में सुनील कुमार (30) पुत्र धनीराम, सुरेश राम (26) पुत्र जवाहर राम, पंकज कुमार (25) पुत्र जयवीर राम, राममनोहर (29) पुत्र चंद्र प्रकाश निवासीगण-कस्बीनगर और संदीप (24) पुत्र माधवराम निवासी श्रीकोट घायल हो गए। थानाध्यक्ष डीएस पंवार ने कहा कि घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर 108 सेवा से सीएचसी थराली पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि राममनोहर, सुरेश और सुनील की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि पंकज और संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।