फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हरमनी गांव पहुंची माता अनसूया की रथ यात्रा

Mon, 09 Mar 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर के समीप हरमनी गांव में मां अनसूया की डोली के दर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गाेपेश्वर। खल्ला गांव की मां अनसूया देवी की रथ डोली यात्रा लासी गांव से होते हुए रात्रि प्रवास के लिए हरमनी गांव पहुंची। यहां भक्तों ने डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य आचार्य चंद्रशेखर तिवारी ने मां अनसूया की पूजाएं संपन्न की। मुख्य यजमान गोविंद सिंह, दीवान सिंह और जय सिंह ने संकल्प पूजाएं की। दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष विरेंद्र नेगी ने बताया कि गांव-गांव में माता की डोली का भव्य स्वागत हो रहा है। इस मौके पर पुजारी राकेश तिवारी, बुद्धि प्रसाद त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, वृजमोहन, सौरभ, सूरज, प्रशांत बिष्ट, मदन नेगी, गौरव दास, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चंडिका मंदिर में तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन
चमोली। नंदप्रयाग के प्रसिद्ध चंडिका मंदिर में पिछले तीन दिनों से चल रहे अनुष्ठान का समापन हो गया। मां चंडिका ने अवतारी पुरुष गौरव सती पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन कार्यक्रम भी हुए। सेम, मंगरोली, ग्वाई, सकंड, रामबोरी, नंंदप्रयाग और महड़बगठी गांव के भक्तगणों ने मंदिर में कीर्तन-भजन किए। इस मौके पर मुख्य आचार्य पंडित लक्ष्मी प्रसाद सती, डॉ. जगदीश वैष्णव, डॉ. सौरभ वैष्णव, मंदिर समिति अध्यक्ष सुनील कंडेरी, भगवती प्रसाद सती, सुभाष सती, सुबोध, गोविंद और शक्ति चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें