गोपेश्वर। मां अनसूया की दिवारा यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। शनिवार को दूसरे दिन भी माता की डोली ने पुराना पेट्रोल क्षेत्र में भ्रमण कर अपने भक्तों को दर्शन दिए। माता की डोली ने ढोल-दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य भी किया। अनसूया रथ डोली यात्रा बीते वर्ष अक्तूबर माह से आयोजित की जा रही है। इसी माह यात्रा का समापन हो जाएगा।
देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह नेगी, आचार्य पंडित डॉ. चंद्रशेखर तिवारी और मुख्य पुजारी राकेश तिवारी ने बताया कि माता अनसूया की डोली गंगोलगांव, सगर, ग्वाड़ और देवलधार गांव होते हुए खल्ला गांव पहुंचेगी। 19 अप्रैल से मंदिर में महायज्ञ का आयोजन होगा और 28 को अपने सभी भक्तों से विदा लेकर माता की डोली मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो जाएगी। संवाद