क्षेत्र भ्रमण पर निकली संतानदायिनी माता अनसूया ने शनिवार को गोपेश्वर के वैतरणी क्षेत्र में भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगीं। रात को माता की डोली के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया। वहीं, दशोलीगढ़ के सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में मंत्रोच्चारण, विधि-विधान से स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। सुनाली गांव में भजन-कीर्तन किए गए। इस दौरान क्षेत्र के भूमियाल और देवी-देवताओं ने अवतारी पुरुषों पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, कमल सिंह, गजपाल सिंह, प्रताप सिंह कठैत, रघुनाथ कठैत, बलवीर सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, पुजारी प्रेम पंत, भगवती पंत, दिनेश पंत और कथावाचक आचार्य पंडित गिरीश पंत शास्त्री मौजूद थे।