फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 26 तक निशुल्क होगा यूसीसी में विवाह पंजीकरण

Wed, 09 Jul 2025 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। यूसीसी के तहत 26 जुलाई तक चमोली जिले में विवाह पंजीकरण निशुल्क किया जाएगा। चमोली जिले में अभी तक 13 हजार 724 विवाह पंजीकरण हो चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड में 27 जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू कर दिया गया था। इसके तहत 26 मार्च 2010 के बाद वाले सभी विवाह का पंजीकरण अनिवार्य है। पूर्व में सरकार ने पंजीकरण के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया था। अब इसे 26 जुलाई तक निशुल्क किया गया है। चमोली जिले में 2019 आवेदनों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। विभिन्न कारणों से 647 आवेदन निरस्त किए गए हैं। विवाह विच्छेदन के 22 आवेदन मिले जिनमें 19 का निस्तारण किया गया और तीन निरस्त किए गए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि यूसीसी में विवाह व अन्य पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि सरकार की ओर से दी गई सुविधा का लाभ लेते हुए समय पर पंजीकरण करवाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें