फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दिवाली के लिए सज रहा बाजार

Tue, 03 Nov 2026 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। दिवाली पर व्यापारी तैयारी में लगे हैं। दुकानों की सजावट से लेकर बाजार में उपभोक्ताओं के लिए कई स्कीमें लांच की जा रही हैं। कई व्यापारी लक्की ड्राॅ सहित अन्य योजनाएं चला रहे हैं।
विज्ञापन

नारायणबगड़ के व्यापारी युद्धवीर सिंह, कर्णप्रयाग के व्यापारी अजय अरोड़ा के अनुसार इस बार छूट की योजना लागू की है। ऑनलाइन बाजार से किफायती दामों पर सामग्री उपलब्ध कराने की योजना है। वहीं गौचर में एक दुकानदार ने लक्की ड्राॅ की योजना लांच की है। मालाओं सहित मूर्तियों और धनतेरस के लिए बर्तनों की दुकानें भी सज रही हैं। व्यापारी उमंग अग्रवाल का कहना है कि सजावट पर लोग अब अधिक ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में बाजार में कई तरह की मालाएं, तस्वीरें सहित अन्य सजावट के सामान उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें