फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस के संपर्क में : बुटोला

Mon, 30 Mar 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पोखरी। कांग्रेस पार्टी ने ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। कहा गया कि संगठन की मजबूती पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

पोखरी ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि प्रदेश सरकार की महंगाई, बेरोजगारी, अपराध पर अंकुश न लगाने, भ्रष्टाचार चरम पर होने से जनता बदलाव का मन बना चुकी है। भाजपा के कई पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अभी से अपनी तैयारी पूरी रखनी होगी। जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एकजुट होकर जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए हर एक मतदाता तक पहुंच बनाएं। सरकार की विफलताओं से जनता को अवगत कराएं। इस दौरान कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, ब्लॉक अध्यक्ष रवि नेगी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना बर्त्वाल, ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, ज्येष्ठ उपप्रमुख ऊषा कंडारी, पूर्व प्रमुख प्रीती भंडारी, मयंक नेगी, कालिका प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें