फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आरक्षण को लेकर कई आपत्तियां आईं, आज होगा अंतिम प्रकाशन

Tue, 17 Jun 2025 11:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। अब बुधवार को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण को लेकर सैकड़ों आपत्तियां आईं। मंगलवार को जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आपत्तियों को सुना गया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने आपत्तियों का निस्तारण किया। जो आपत्तियां आई थीं उनमें आरक्षण बदलने, एक श्रेणी से दूसरी श्रेणी में बदलने, महिला आरक्षण को अनारक्षित करने सहित अन्य आपत्तियां थी।
विज्ञापन


सबसे अधिक ग्राम प्रधान पद को लेकर आई थीं, उसके बाद क्षेत्र पंचायत, फिर जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख के पदों को लेकर थी। शासनादेश के अनुसार सभी आपत्तियों का निस्तारण किया गया और बुधवार 18 जून को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें