फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बारिश से नारायणबगड़ क्षेत्र के कई मोटर मार्ग बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बारिश से क्षेत्र के कई मोटर मार्ग बाधित हैं। पीएमजीएसवाई व लोनिवि बंद पड़े सड़क मार्गों को खोलने में कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। मार्ग के बाधित होने से ग्रामीणों का आवागमन ठप हो गया व ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की कमी भी होने लग गई है। नारायणबगड़-कौब मोटरमार्ग झालाटाला के समीप पुश्ता टूटने से बाधित होने से मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं। नारायणबगड़-किमोली मार्ग पर बेडुला के समीप पुश्ता टूटने से यातायात बाधित है। कड़ाकोट पट्टी को जोड़ने वाला मार्ग परखाल-चोपता भी भंगोटा गधेरे के समीप, पंती-हंसकोटी, परखाल-सिलोड़ी, नारायणबगड़-पालछूनी, नलगांव-कफारतीर मार्ग भी भारी बारिश से बाधित है। प्रधान किमोली महिपाल सिंह, क्षेपंस रणजीत सिंह, प्रधान नैनी राजवीर सिंह, प्रधान बूंगा अनीता देवी, प्रधान कौब लक्ष्मण कुमार ने मार्गों को शीघ्र ही खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें