गोपेश्वर। एसडीएम चमोली के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने नंदप्रयाग में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारा। यहां ओवररेटिंग समेत कई अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम ने दुकान का चालान करते हुए अनियमितताओं को ठीक करने के निर्देश दिए।
प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि नंदप्रयाग में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवर रेट लिया जा रहा है। एसडीएम आरके पांडे के नेतृत्व में तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक ने दुकान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दुकान में शराब को निर्धारित मूल्य से अधिक पर बेचने, सीसीटीवी कैमरा काम नहीं करने, कई ब्रांड की शराब के रेट लिस्ट में नहीं होने, कई ब्रांडों के बैच नंबर स्टॉक रजिस्टर में नहीं मिलने, स्टॉक रजिस्टर सही से मेंटेन नहीं करने, सेल्समैन की ओर से ग्राहकों को बिल नहीं देने जैसी अनियमितताएं मिलीं।
दुकान में बिलिंग मशीन भी नहीं मिली। एसडीएम ने दुकान का चालान कर अनियमितताओं को ठीक करने के निर्देश दिए। संवाद