फोटो
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में नए छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित दो दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। कला वर्ग के छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम की जानकारी दी। इसके अलावा उन्हें एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर्स, यूथ रेडक्राॅस और खेल सुविधाओं के बारे में बताया। समर्थ पोर्टल, अपार आईडी और डिजी लॉकर में पंजीकरण के बारे में भी बताया। छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। छात्रवृत्ति महिला सेल, स्वीप, एंडी ड्रग सेल, एंडी रैगिंग से भी अवगत कराया गया। संचालन डॉ. ललित मोहन तिवारी ने किया। संवाद