गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के विकासनगर में कई आवासीय भवन भूस्खलन की जद में आ गए हैं। धीरे-धीरे भूस्खलन का दायरा बढ़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने भवनों के सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग उठाई है। स्थानीय निवासी विपिन बजवाल, मदन सिंह नेगी, अनिल रतूड़ी, डा. यदुनंदन भट्ट, हीरा लाल आर्य, विनोद थपलियाल, अमरावती पंवार, वीरा नेगी, पुष्पेंद्र रावत, चंद्र सिंह रावत के भवनों को खतरा बना हुआ है, जबकि शिशुपाल लाल का भवन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। धीरे-धीरे गोपेश्वर-चमोली सड़क भी भूस्खलन की जद में आ रहा है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि मौसम सामान्य होने पर क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे।