फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दुकान के किराये में वृद्धि समेत कई निर्णय लिए

Thu, 19 Jun 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका की मासिक बैठक में वर्ष 2025-26 का अनुमानित वार्षिक बजट 18.59 करोड़ सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में निजी आय स्रोत बढ़ाने के लिए दुकान के किराये में वृद्धि समेत कई निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में आयोजित बैठक में नगर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी लाइट, नगर और वार्ड के मुख्य स्थानों पर हाईमास्क लाइट लगाने के सुझाव दिए। नगर के पंचपुलिया और उमा माहेश्वर आश्रम के पास स्वागत द्वार बनाने, सिमली में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि प्रस्तावित करने का प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि कार्यालयी कार्य के लिए पंकज सती को सम्मानित किया जाएगा। जबकि सफाई कार्य के लिए पर्यावरण मित्र प्रशांत कुमार को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सभासदों ने कूड़ा डंपिंग जोन से कूड़ा उठाने की बात कही। इस पर अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कूड़ा हटाने के लिए शासन की प्रतिटन दर बहुत कम है। इस पर कोई फर्म काम करने के लिए तैयार नहीं है। बैठक में सभासद सीमा देवी, उत्तम सिंह, कमला रतूड़ी, सम्पूर्णानंद डिमरी, मनोज पुंडीर, रीना देवी और हेमा डिमरी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें